Breaking News

असदुद्दीन ओवैसी ने बनाया चन्द्रशेखर को सीएम पद का दावेदार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया गठबंधन सामने आया है । 12 नवंबर 2026 को असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद (आज़ाद समाज पार्टी – कांशीराम के प्रमुख व नगीना सांसद) ने एक नए गठबंधन का आधिकारिक ऐलान किया है। आगामी उ0प्र0 के विधानसभा चुनाव जो कि जल्दी होने वाले हैं इसमें गठबंधन क्या कमाल दिखाएगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा । लेकिन यह सेक्युलर पार्टियों के लिए एक सिरदर्द तो बनेगा ही ।
दोनों पार्टियों ने मिलकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा (एसपीएम) बनाने की घोषणा की है। इस गठबंधन के तहत असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार (सीएम फेस) घोषित किया है। लखनऊ में हुई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने मिलकर चुनाव लड़ने और राज्य में बड़ा राजनीतिक विकल्प देने की बात कही। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस नए गठबंधन से समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यकों) समीकरण को चुनौती मिल सकती है।
वहीें एएमआईएम के पूर्व नेता ने फेसबुक पर तंज़ कसते हुए लिखा कि ओवैसी चिल्ला चिल्ला कर अखिलेश और राहुल गांधी से मुसलमान को सीएम फेस बनाने की वकालत करते थे उन्होने तो खुद चन्द्रशेखर को सीएम फेस बना दिया। क्या अब अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

निगोही में दो किशोरियों के पेड़ से लटके मिले शव, गांव में मचा हड़कंप

शाहजहांपुर। मुबारक अली । निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम हररैया में सोमवार सुबह दिल दहला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *