Breaking News

राहुल गांधी को 2 साल की सज़ा

सूरत । राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 में एक चुनाव रैली में कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेन्द्र मोदी का सरनेम काॅमन क्यों है । सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है । राहुल के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ अपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था । इसी केस में राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए गुजरात की सूरत कोर्ट ने दो साल की सज़ा सुनाई है । राहुल गांधी को 30 दिन की जमानत मिल गई है जिससे वह ऊपरी अदालत में अर्जी दाखिल कर सकते है और स्थायी जमानत के लिए भी आवेदन कर सकते है। राहुल गांधी को दो साल की सज़ा होने के कारण उनकी ससद सदस्यता भी जा सकती है । राहुल गांधी को ऊपरी अदालत से अगर राहत नहीं मिलती है तो उनकी सदस्यता चली जायेगी और छः वर्ष तक चुनाव भी नहीं लड़ सकते है ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …