Breaking News

मंदिर परिसर में हथियारों की कथित ट्रेनिंग को लेकर आरएसएस को कोर्ट का नोटिस

नई दिल्लीः केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार (20 जून) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्यों को तिरुवनंतपुरम में श्री सरकारा देवी मंदिर के परिसर में कथित रूप से अतिक्रमण करने के लिए नोटिस जारी किया। लाइव लॉ के रिपोर्ट के मुताबिक, आरएसएस के सदस्य मंदिर परिसर के अंदर सामूहिक अभ्यास (उंेे कतपसस) और हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे थे. केरल हाईकोर्ट की जस्टिस अनिल के. नरेंद्रन और जस्टिस पीजी अजितकुमार की पीठ ने इस मामले पर राज्य सरकार और त्रावणकोर देवास्म बोर्ड से जवाब मांगा है। उच्च न्यायालय दो श्रद्धालुओं और मंदिर के आसपास के निवासियों द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें कहा गया है कि आरएसएस सदस्यों की कथित कार्रवाई से मंदिर में आने वाले भक्तों और तीर्थयात्रियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को मुश्किल हो रही है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि आरएसएस के सदस्य कथित तौर पर संबंधित अधिकारियों से बिना किसी प्राधिकरण के मंदिर में अवैध गतिविधियों का संचालन करते है ।. इनमें मंदिर परिसर के भीतर तंबाकू उत्पादों का उपयोग भी शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि आरएसएस के सदस्य अपने सामूहिक अभ्यास में हथियार प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में जोर-जोर से नारे लगाते हैं, जिससे मंदिर का शांतिपूर्ण माहौल बाधित होता है। उन्होंने अदालत से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि प्रतिवादी अधिकारी या आरएसएस के सदस्य मंदिर परिसर का उपयोग केवल भक्ति उद्देश्यों के लिए और पूजा के अधिकार की रक्षा के लिए करें। मामले की अगली सुनवाई 26 जून को होगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …