Breaking News

’शिवदासपुर में जयकारों के साथ आज नम आंखों से किया गया गणेश विसर्जन’

मलिहाबाद/लखनऊ। शहज़ाद अहमद खान। मलिहाबाद शिवदासपुर गांव में पंकज शुक्ला ने गणेश उत्सव के 11वें दिन भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया सनातन धर्म में भगवान गणेश की पूजा बेहद शुभ मानी जाती है ऐसा कहा जाता है कि जो साधक गणेश जी की पूजा विधि पूर्वक करते हैं उनकी सभी मुरादे पूर्ण हो जाती गणेश जी की प्रतिमा को पंकज शुक्ला ने पूजा पाठ किया और गांव में चारों तरफ मूर्ति को हाथ में लेकर नंगे पैर मूर्ति को लेकर गणपति बप्पा के भक्तों ने विसर्जन करने के लिए ढोल नगाड़े के साथ गणेश के भक्ति में मगन होकर माँ बहिने बुजुर्ग नौजवान सभी भक्ति भाव से गणेश के भक्ति में नृत्य करते हुए सभी ग्रामीणों ने शिवदासपुर से फतेहनगर से होते हुए मां सिद्धेश्वरी धाम तक पैदल ढोल नगाड़े पर भक्ति में झूम कर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को नम आंखों के साथ सभी गणपति बप्पा मोरया की जयकारों के साथ विसर्जन किया विसर्जन के दौरान पंकज शुक्ला ,संजय शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, पूर्व प्रधान प्रमोद यादव, रामकिशोर यादव , विशाल ,सुशील रावत ,राजू यादव, मनोज यादव, सनोज यादव, रिंकू यादव, अंकेश शुक्ल ,विवेक शुक्ला सहित ग्राम के सभी ग्रामवासी मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हाजी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन hajcommittee.gov.in पर देखें

लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने …