Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

हॉस्पिटल पर किये गये इसराइली हमले में बेरूत के 4 लोगों की मौत

बेरुत । लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दक्षिणी बेरूत में एक हॉस्पिटल पर इसराइली हवाई हमले में चार लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हमले में 24 लोगों के घायल होने की बात भी कही है। लेबनान के मुताबिक़ यह हवाई हमला दक्षिणी बेरूत में मौजूद मुख्य सरकारी हॉस्पिटल में हुआ है।

हॉस्पिटल के सूत्रों ने बताया है कि ऐसा लगता है कि यह हवाई हमला रफ़ीक हरीरी यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल की कार पार्किंग में हुआ है। यह हवाई हमला सोमवार शाम को दक्षिण बेरूत में हुए 13 हवाई हमलों में शामिल है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …