Breaking News

हेड इंजरी मरीज की 108 एंबुलेंस ईएमटी और पायलट ने बचाई जान’

एटा। उत्तर प्रदेश सरकार की संचालित 108 एंबुलेंस सेवा समय पर पहुंचकर मरीजों की जान बचाने के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है। एंबुलेंस सेवा प्रतिदिन सैकड़ों गंभीर मरीजों को समय पर पहुंचकर मरीज को अस्पताल और जब डॉक्टर रिफर कर देते है तो बड़े अस्पताल ले जाकर जान बचाने में सहायता करती है। एंबुलेंस में तैनात प्रशिक्षित ईएमटी रास्ते में उसके बीपी, पल्स समेत अन्य शरीर की स्थिति की जानकारी लेकर विभागीय डाक्टरो की टीम से सुझाव लेकर मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाते। इसी दौरान थाना मैनपुरी क्षेत्र के कनकपुर गांव के रहने वाले बलराम सिंह का एक्सीडेंट शिकोहाबाद रोड गंगनपुर एटा में हुआ था जिसके कारण उनके सिर में चोट लगी थी, आस पास के लोगों ने 108 पे कॉल किया तो ’गाड़ी संख्या न्च्32ईजी4719’ को इसकी सूचना मिली सूचना मिलते ही पायलट कुलदीप और ईएमटी योगेंद्र सिंह तुरंत मौके पर एम्बुलेंस लेकर पहुंच गए, मरीज बलराम सिंह जिनकी उम्र 37 वर्ष है की हालत को देखकर ईएमटी योगेंद्र सिंह ने प्रारंभिक आकलन करके मरीज को सुरक्षित एंबुलेंस में शिफ्ट किया और उस मरीज के सर निकल रहे रक्त को रोक कर ड्रेसिंग की उसके बाद मरीज के वाइटल चेक किए तत्पश्चात बड़ी सूझबूझ के साथ ईआरसीपी डॉ अरविन्द त्रिपाठी को मरीज के बारे में जानकारी दी डॉ अरविन्द त्रिपाठी के द्वारा बताए गए सुझाव के माध्यम से मरीज को डाइक्लोफेनेक इंजेक्शन दिया और प्राथमिक उपचार के साथ मरीज को मेडिकल कॉलेज एटा में भर्ती कराया, जिससे मरीज की जान बच गई।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

102 एम्बुलेंस टीम और इएमटी ने दिखाई उत्कृष्ट तत्परता

देवरिया। भटपरानी में सड़क दुर्घटना में पीड़ितों और एक झटके के गंभीर मरीज को रेफ़र …