Breaking News

मध्य प्रदेश में कुएं में वैन गिरने से 10 लोगों की मौत

भोपाल । मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को एक वैन कुएं में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना मंदसौर के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में दोपहर क़रीब दो बजे हुई। हादसे के शिकार वैन में सवार लोगों की संख्या 12 से अधिक बताई जा रही है।
वैन में सवार लोग सीमावर्ती ज़िले नीमच के मनासा क्षेत्र में आंतरी माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे. इस दौरान वैन एक बाइक से टकरा गई और संतुलन बिगड़ने की वजह से कुएं में जा गिरी। रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक़, “रविवार को दोपहर में यह हादसा हुआ है। बचाव कार्य अभी जारी है। अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और चार घायलों को भी बचाया गया, जिन्हें मंदसौर ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत कुएं में गिरे लोगों को बचाते समय हो गई। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. उन्होंने बताया “इस हादसे में कुल 13 लोग शामिल थे, जिनमें दो बच्चे भी थे.सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …