Breaking News

रामजी लाल सुमन के काफ़िले पर हुआ हमला

अलीगढ़ । समाजवादी पार्टी के अलीगढ़ में उ0प्र0 से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफ़िले पर हमला हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एफ़आईआर दर्ज कर ली है। यह हमला उस समय हुआ जब रामजी लाल सुमन एक दलित परिवार से मुलाक़ात करने के लिए बुलंदशहर जा रहे थे।
इसी दौरान जब वो अलीगढ़ के गबाना टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो सोमना गांव के पास लोगों ने उनके काफ़िले में शामिल गाड़ियों पर टायर फेंके। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके़ पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की। रामजी लाल सुमन ने पिछले दिनों राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर काफ़ी विवाद हुआ था.

इस मामले को लेकर अलीगढ़ के एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने कहा, कुछ लोगों ने सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर टायर फेंका था. इस संबंध में क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है. सांसद रामजी लाल सुरक्षित हैं और काफिले में शामिल किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

उत्पीड़न से परेशान मज़दूरों ने सड़क पर उतरकर किया हंगामा

नोएडा। अपनी आलीशान बिल्डिंग और आधुनिक कार्यालयों वाला शहर नोएडा अचानक से इतना उग्र क्यों …