Breaking News

“प्रशासन सपा के जीत रहे प्रत्याशियों को हराने में लगा है-अखिलेश यादव”

लखनऊ । उ0प्रदेश में समाजवादी पार्टी खबर लिखे जाने तक 23 सीटों पर जीत चुकी है और 14 सीटों पर आगे चल रही है। यूपी में सपा के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने लिखा, ‘‘सपा के सभी कार्यकर्ता और फर्रुखाबाद के सपा प्रत्याशी, जिलाधिकारी द्वारा मतगणना में की गई धांधली को लेकर डटे रहे। हमारी अपील पर चुनाव आयोग तुरंत संज्ञान ले रहा है.‘‘।
अखिलेश यादव बोले, ‘‘जीत का सर्टिफिकेट लेकर ही निकलें. शांति से सही परिणाम घोषित होने या दोबारा मतगणना तक डटे रहें. हमारी जीत कोई छीन नहीं सकता.‘‘। फर्रुखाबाद सीट पर सपा उम्मीदवार नवल किशोर आगे चल रहे हैं।
अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन सपा के जीतते हुए प्रत्याशियों को हराने में लगा है। चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान लेकर सही परिणाम घोषित करे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राज्यपाल ने ईद-उल-फितर की दी हार्दिक शुभकामनाएं

लखनऊः  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर प्रदेश …