लखनऊ। करंट मीडिया। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराणा प्रताप जयंती पर अपने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। पारंपरिक पगड़ी पहने सपा मुख्यिा ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बड़ा एलान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार सत्ता में आयी तो महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन का सरकारी अवकाश दिया जाएगा साथ ही दुनिया के सबसे शानदार गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा चेतक घोड़े के साथ स्थापित की जाएगी, जिसमें सोने का भाला लगाया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि यह प्रतिमा वीरता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बनेगी। साथ ही गोमती रिवरफ्रंट पर महापुरुषों और आंदोलनों से जुड़े लोगों को सम्मान देने का काम किया जाएगा।
Current Media