Breaking News

“आसाराम प्रकरण के मामले में कथित वीडियो वायरल”

शाहजहांपुर । अभिनय गुप्ता । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथावाचक आसाराम प्रकरण मैं सोशल साइट पर पीड़िता के पिता का कथितरूप से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीड़िता के पिता को यह कहते हुए दिखाया गया है कि ‘‘हमें माफ कर दो, मेरी लड़की ने झूठा आरोप लगाया है‘‘

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति के सामने टीवी चैनलों की आईडी लगी हुई है और वह कह रहा है कि हम 9 तारीख को जोधपुर गए थे 10 तारीख को तीन चार हजार की भीड़ में आसाराम बापू ने सत्संग भंडारा में प्रसाद दिया, वहीं वायरल वीडियो में छापा गया है कि ‘‘जिस लड़की ने आसाराम बापू पर आरोप लगाया उसके पिता का बयान आया सामने‘‘

वीडियो में नीचे यह भी लिखा है कि ‘‘हमें माफ करें मेरी लड़की ने झूठा आरोप लगाया है आसाराम बापू पर‘‘

पीड़िता के पिता ने बुधवार को करंट मीडिया को बताया कि आसाराम बापू के अनुयायियों द्वारा हमें नीचा दिखाने के लिए यह प्रोपोगंडा किया जा रहा है हमारा वीडियो नहीं है और ना ही हमने ऐसा कोई बयान दिया है वीडियो में जो व्यक्ति पीड़िता का पिता बन कर बात कर रहा है उसका हुलिया तथा आवाज में भी काफी भिन्नता है।

उन्होंने कहा कि हमने यह शिकायत पुलिस में दी है वह चाहते हैं की जिसने फर्जी वीडियो वायरल की है उसके विरुद्ध कड़ी करवाई की जाये।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बुधवार को करंट मीडिया को बताया कि उन्हें जैसे ही मामले की जानकारी हुई उन्होंने तत्काल ही कोतवाली प्रभारी को पीड़िता के घर भेजा जहां पीड़िता के पिता ने लिखित रूप से अवगत कराया कि वायरल वीडियो उनका नहीं है यह एक साजिश के तहत वायरल किया गया है।

उन्होंने कहा कि हम मामले को देख रहे हैं और वायरल वीडियो कहां से आया है इसकी जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि 81 वर्षीय आसाराम बापू ने 2013 में शाहजहांपुर की एक नाबालिग के साथ अपने जोधपुर आश्रम में दुष्कर्म किया था और उन्हें 2019 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद से आसाराम बापू जेल में बंद है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …