Breaking News

“राज्यपाल ने नवनियुक्त दस राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई”

लखनऊ:         प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में आयोजित एक समारोह में नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश, श्री राज कुमार विश्वकर्मा तथा दस अन्य राज्य सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई। समारोह में शपथ लेने वाले सूचना आयुक्तों में 1. श्री सुधीर कुमार सिंह, 2. श्री गिरजेश कुमार चौधरी, 3. डॉ0 दिलीप कुमार अग्निहोत्री, 4. श्री पदुम नारायण (द्विवेदी), 5. श्री स्वतंत्र प्रकाश, 6. श्री मोहम्मद नदीम, 7. श्री राजेन्द्र सिंह, 8. श्रीमती शकुंतला गौतम, 9. श्री राकेश कुमार, 10. श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने पद की शपथ ली। राज्यपाल जी ने नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त तथा सभी सूचना आयुक्तों को नवीन उत्तरदायित्व प्राप्त होने पर बधाई और सफल कार्य सम्पादन हेतु शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्यपाल जी ने सूचना आयुक्तों से कार्य निष्पादन पर चर्चा भी की और उन्हें तीव्र कार्य निष्पादन, दृढ़ता से कार्य करने, कार्य निष्पादन के लिए सिस्टम बनाने और कार्य प्रणाली को ऑनलाइन करके पारदर्शिता बढ़ाने का सुझाव दिया।
नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त, श्री राज कुमार विश्वकर्मा ने राज्यपाल जी को शुभकामनाओं हेतु आभार व्यक्त किया और जनता के सूचना के अधिकार को सुदृढ़ करने, लोगों तक उनके द्वारा वांछित सूचनाओं को उपलब्ध कराने तथा कार्यों में पारदर्शिता रखने हेतु अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव प्रशासनिक सेवा एवं सचिवालय प्रशासन श्री के0 रवीन्द्र नायक, सचिव उ0प्र0 सूचना आयोग श्री जे0पी0 चौरसिया, रजिस्ट्रार सूचना आयोग श्री संदीप गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण तथा नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों के परिजन भी उपस्थित थे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …