Breaking News

“आरक्षण मामले में फिलहाल बिहार सरकार को कोई राहत नहीं “

ई दिल्ली । देश में आरक्षण हमेशा से एक गंभीर मुद्दा रहा है । इसी क्रम में बिहार सरकार द्वारा आरक्षण में किये गये बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी । सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की उस याचिका को सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया है, जिसमें उसने आरक्षण पर पटना हाई कोर्ट के एक फ़ैसले को चुनौती दी थी। बिहार सरकार की सुनवाई की अपील तो मंज़ूर कर ली गई है लेकिन फ़िलहाल उसे कोई राहत नहीं मिली हैं।

बिहार सरकार ने पिछड़े वर्ग, एससी और एसटी वर्ग के लिए आरक्षण की सीमा को 50 फ़ीसदी से बढ़ा कर 65 फ़ीसदी कर दिया था, जिसे हाई कोर्ट ने असंवैधानिक कहते हुए रद्द कर दिया था। बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. लेकिन उसे इस मामले पर राहत नहीं मिली।

बिहार सरकार की ओर से सीनियर एडवोकेट श्याम दीवान ने हाई कोर्ट के फ़ैसले पर स्टे लगाने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में ऐसे ही मामले में अंतरिम आदेश जारी किया था।

लेकिन चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा ने अंतरिम आदेश देने से इनकार करते हुए इस मामले को सुनवाई करने के लिए लिस्ट कर लिया। बिहार सरकार ने 2023 में जाति सर्वे का हवाला देते हुए एक संशोधन आदेश पारित किया था।

इसके तहत अत्यंत पिछड़े वर्ग का आरक्षण 18 फीसदी से बढ़ा कर 25 फीसदी कर दिया गया था. पिछड़े वर्ग का आरक्षण 12 से बढ़ा कर 18 फीसदी कर दिया गया था। अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण 16 से 20 और अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण एक से दो फीसदी कर दिया गया था। लेकिन हाई कोर्ट ने इस आदेश को रद्द कर दिया था।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …