Breaking News

“भाजपा मंत्री के अरमान आसुंओं में बह गये “

जयपुर । तारिक खान । अभी भाजपा सरकार के मंत्री ठीक से कुर्सी संभाल भी नहीं पाऐ थे तब तक उनके कुर्सी से उतरने के नौबत आ गई । राजस्थान की करणपुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार रुपिंदर की जीत हो गई और “बीजेपी सरकार के मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह” चुनाव हार गये । कांग्रेस नेता रुपिंदर सिंह कुन्रर ने राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार रुपिंदर सिंह कुन्रर ने बीजेपी के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह को 12 हजार से अधिक के अन्तर से हराया है।

इस सीट पर पांच जनवरी को मतदान हुआ था। वोटों की गिनती सोमवार को हुई। रुपिंदर ने गिनती के दौरान लगातार बढ़त बनाई हुई थी। राजस्थान की नई सरकार में सुरेंद्र पाल को मंत्री बनाया गया था। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रुपेंद्र सिंह को जीत हासिल करने पर बधाई दी है।
सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर गहलोत ने कहा है, ‘‘श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है‘‘ बीते साल नवंबर में कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत की वजह से इस सीट पर चुनाव नहीं हो सके थे।

चुनाव नतीजों के बाद प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी पर तंज किया है। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने एक्स पर लिखकर बीजेपी पर निशाना साधा और प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा गया है, ‘‘सरकार मंत्री बना सकती है, विधायक नहीं‘‘।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …