Breaking News

संतों पर आक्षेप सनातन धर्म का अपमान-सीएम

लखनऊ। सीएम ने कहा कि चढ़ावा प्रकरण को सरकार ने पूरी गंभीरता से लिया था, क्योंकि अयोध्या कोटि-कोटि सनातनियों की आस्था का विषय है। इस पूरे प्रकरण में जो लोग पकड़े गए हैं, उनका भारतीय जनता पार्टी या साधु-संतों से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद पूज्य संतों पर, सनातन धर्म पर, भारतीय जनता पार्टी पर या किसी अन्य सांस्कृतिक व सामाजिक संगठन पर लांछन लगाना, यह पूरे सनातन का अपमान है। सपा व कांग्रेस द्वारा सत्य को दबाने व झुठलाने का कुत्सित प्रयास किया गया है। रामभक्तों को अपमानित करना, भारत की सनातन आस्था पर प्रहार करना, संसद के अंदर संतों पर आक्षेप करना, सीधे-सीधे सनातन धर्म का अपमान है। सपा व कांग्रेस का आचरण सदैव से सनातन विरोधी रहा है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

आलम बदी आज़मी की याद में शोक सभा का आयोजन

लखनऊ। आज़मगढ़ की निज़ामाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक आलम बदी आज़मी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *