Breaking News

सीएम योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

ललितपुर। सूरज राजपूत । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ललितपुर दौरे के दौरान तुवन सरकार के दरबार में पूजा-अर्चना कर जिले को 1766 करोड़ रुपये की 221 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 103 परियोजनाओं का लोकार्पण और 118 का शिलान्यास शामिल है। जनसभा में हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी पिछड़ेपन और पलायन के लिए पहचाना जाने वाला ललितपुर अब विकास और रोजगार का नया केंद्र बन रहा है।


मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक और प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को ब्याजमुक्त और गारंटीमुक्त ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए, जबकि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और कृषि से जुड़ी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सहायता प्रदान की गई।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ललितपुर के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता था और महिलाओं को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। डबल इंजन सरकार की योजनाओं ने हालात बदल दिए हैं। हर घर जल योजना से घर-घर पेयजल पहुंचा है, जबकि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना स्थानीय युवाओं को रोजगार देने वाला बना रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की पहली गौशाला ललितपुर में स्थापित की गई थी और अब यहां प्रदेश का सबसे बड़ा बल्क ड्रग फार्मा पार्क आकार ले रहा है। सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार और औद्योगिक निवेश से जिले में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ललितपुर की ऐतिहासिक धरती अब आधुनिक विकास का नया इतिहास रच रही है।
जनसभा में प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सांसद अनुराग शर्मा, राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीशचंद्र रावत, एमएलसी रमा निरंजन और नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की पड़ताल
जनसभा के बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सैदपुर में विकसित हो रहे 1471 एकड़ क्षेत्रफल वाले बल्क ड्रग फार्मा पार्क, हर घर जल योजना, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और राजस्व मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई।
फार्मा पार्क की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण का कार्य सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस पर मुख्यमंत्री ने परियोजना को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके।
बैठक में जिले में किए गए नवाचारों की भी जानकारी दी गई, जिनमें 1602 चकमार्ग एवं संपर्क मार्गों का निर्माण, 133 मियावाकी वन विकसित करना और सभी न्याय पंचायतों में 113 खेल मैदानों का निर्माण प्रमुख रहा।
मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने, रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया।
बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, ललितपुर अच्छा है और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

प्रदेश का राजकोषीय घाटा पूरी तरह नियंत्रण में- वित्त मंत्री

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री …