Breaking News

“केन्द्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है – कांग्रेस”

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव शुरु है और कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिये गये। इस बड़ी समस्या को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पार्टी के बैंक खाताओं को फ्रीज करने के लिए केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कई आरोप लगाए।
सोनिया गांधी ने सरकार के कदम को लोकतंत्र पर हमला करार दिया है। वहीं राहुल गांधी ने बैंक खातों को फ्रीज करने के फैसले को कांग्रेस और लोकतंत्र के खिलाफ ‘आपराधिक कार्रवाई‘ करार दिया है।

इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि एक महीने पहले कांग्रेस के सारे बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए।
उनके अनुसार, यह मामला 14 लाख रुपए की कर देनदारी का है, लेकिन पार्टी के 285 करोड़ रुपए की निकासी पर रोक लगा दी गई।
उन्होंने इस कदम को कांग्रेस की वित्तीय स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है। राहुल गांधी ने इस कार्रवाई पर कोर्ट और चुनाव आयोग की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि सब लोग देख रहे हैं। लेकिन इस मामले में इन सभी संस्थाओं की भूमिका है।
राहुल गांधी ने दावा किया कि हम रेलवे टिकट नहीं खरीद सकते. आज हम पार्टी के लिए विज्ञापन नहीं बुक कर सकते. यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
वहीं अजय माकन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले केंद्र सरकार ने कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया और इस वजह से हम ठीक से चुनाव प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड को गैर कानूनी और असंवैधानिक कहा, लेकिन उसी इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए बीजेपी ने हजारों करोड़ रुपए अपने खाते में भर लिए. दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया, जिससे हम पैसे के अभाव में यह चुनाव ठीक से न लड़ पाएं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लखनऊ में जोनल एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेन्स का होगा आयोजन

लखनऊ। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने …