Breaking News

“क्या अब अरविंद केजरीवाल होंगे गिरफ्तार ? “

नई दिल्ली । काफी समय से चर्चा चल रही है कि क्या केजरीवाल को ईडी करेगी गिरफ्तार लगता है कि अब केजरीवाल गिरफ्तार हो सकते है । ईडी की टीम गुरुवार शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गई है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने केजरीवाल के आवास पर पहुंची अधिकारियों की टीम का वीडियो एक्स पर जारी किया है.वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई ने भी ईडी के हवाले से ही सीएम आवास पर जाँच एजेंसी की टीम पहुंचने की जानकारी दी है।
इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल की उस अर्जी को खारिज कर दिया था जिसमें ईडी की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने की मांग की गई थी।
अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने अब वापस ली जा चुकी दिल्ली की शराब नीति में हुए कथित घोटाले को लेकर समन किया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …