Breaking News

कांग्रेस निकालेगी 1 मई से ‘‘किसान नौजवान बचाओ यात्रा‘‘

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश का किसान और नौजवान पूरी तरह से त्रस्त है। एक तरफ देश का किसान लगातार आर्थिक संकट, बढ़ती लागत और फसलों के उचित मूल्य न मिलने की समस्या से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है।
श्री राय ने कहा कि किसान देश की रीढ़ है तो युवा भविष्य है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी इनके हितों को संरक्षित करने के लिए संकल्पित है। इसी क्रम में आगामी 01 मई से प्रदेश के जनपद सहारनपुर से दिल्ली तक ‘‘किसान नौजवान बचाओ यात्रा’’ निकाली जाएगी।
श्री राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संरक्षण में निकाली जा रही इस यात्रा का नेतृत्व उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिम जोन करेगा एवं उ0प्र0 किसान कांग्रेस पश्चिम जोन का सहयोग रहेगा।
प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिमी जोन के अध्यक्ष श्री पारस शुक्ला ने बताया कि 01 मई प्रदेश के जनपद सहारपुर से शुरू होकर यह यात्रा मुजफ्फरनगर, बागपत गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, गौतमबुद्धनगर होते हुए दिल्ली में समाप्त होगी।
भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव, प्रभारी युवा कांग्रेस पश्चिमी जोन श्री विशाल चौधरी ने कहा कि इस यात्रा के जरिए हमारा उद्देश्य युवाओं को संगठित कर प्रदेश सरकार की कुनीतियों के खिलाफ एक वृहद आंदोलन करना है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी का पुवायां थाने पर औचक निरीक्षण

शाहजहाँपुर । मो0आफाक। जनपद शाहजहाँपुर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *