Breaking News

फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा में मचाई तबाही

फर्रुखाबाद। अनिल कुमार । जनपद फर्रुखाबाद में गंगा और रामगगंा अपने रौद्र रुप में दिख रही हैं । तहसील कायमगंज और तहसील अमृतपुर में गंगा नदी और रामगंगा ने तबाही मचाई हुई है । एक सैकड़ा से अधिक गांव हुए जलमग्न हैं जानवरों को चारा न मिलने पर यहाँ के बाशिंदे जानवरों को लेकर सुरक्षित स्थानों पर पलायन कर रहे हैं। सैकड़ों गाँवो में बाढ़ का पानी भरने से गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगो के घरों में रखी लकड़ी और ईंधन पानी में भीग जाने से उनके सामने खाना बनाने की समस्या खड़ी हो गई है।
पहाड़ो पर पर हो रही लगातार बारिश से उफनाई गंगा और रामगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुच गई है । बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मुख्य मार्गाे पर वह रही पानी की तेज धार ग्रामीणों को नाव से करना पड़ रहा अवागमन ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

“विशेष प्लान तैयार कर कम प्रतिशत वाले बूथों का मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाय”

लखनऊ: भारत निर्वाचन आयोग की स्वीप टीम के श्री संतोष कुमार, सचिव, श्री आर0के0 सिंह, …