Breaking News

भ्रामक व झूठी खबर छापने वाले अख़बार को भेजा लीगल नोटिस – जावेद अहमद

लखनऊ। वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को लेकर विगत 12 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय सहारा (हिन्दी दैनिक) लखनऊ संस्करण में प्रकाशित खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रहे खबर का जावेद अहमद चेयरमैन वक्फ वेलफेयर फोरम ने पुरजोर विरोध करते हुए इसे भ्रामक व झूठा बताया है। भ्रामक खबर में यह भी बताया गया है कि जावेद अहमद ने वक्फ संशोधन बिल गरीब मुसलमानों के हित में कहा जिसे उन्होंने सिरे से ख़ारिज करते हुए इसे गलत बताया है। अवगत कराना है जावेद अहमद ने स्पष्ट रूप से खंडन किया है कि वह इस विधेयक का समर्थन नहीं करते हैं जो वक्फ संपत्तियों के विरोध में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वक्फ वेलफेयर फोरम समाचार-पत्रों एवं कार्यशालाओं के माध्यम से विरोध में जेपीसी को सुझाव भी दिया हैं। इस तरह की भ्रामक खबरें गलत मंशा से फैलाई जा रही हैं जो सत्य से परे है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राष्ट्र निर्माण,सामाजिक सद्भाव के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना सबसे बड़ी ज़रूरत -डॉ. हाशमी

लखनऊ । मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के …