Breaking News

पुलिस की तत्परता से 5 मासूम बच्चे 2 घंटे में सकुशल बरामद

शाहजहांपुर । मुबारक अली । थाना कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सराहनीय कार्य करते हुए घर से स्कूल के लिए निकले और लापता हुए 5 बच्चों को मात्र दो घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। सभी बच्चे काशीराम पार्क में पेड़ के नीचे बैठे मिले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, काशीराम कॉलोनी निवासी नीरज मौर्या पुत्र श्रीराम मौर्या ने थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी दो बेटियां, जिनकी उम्र करीब 10 वर्ष व 6 वर्ष है, तथा पड़ोस के तीन अन्य बच्चे, जिनकी उम्र 12 वर्ष, 10 वर्ष व 8 वर्ष है, सोमवार सुबह घर से अजीजगंज स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यालय पढ़ने के लिए निकले थे, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 135/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह के नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
तलाशी के दौरान दोपहर 1ः15 बजे सभी पांचों बच्चे चौकी अजीजगंज क्षेत्र के काशीराम पार्क में एक पेड़ के नीचे बैठे हुए मिले। पुलिस ने सभी बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों की बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विनय कुमार, हेड कांस्टेबल सबोध, कांस्टेबल नवनीत, रिक्रूट कांस्टेबल नायाब अली व रिक्रूट कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अत्याधुनिक ओ-आर्म तकनीक से एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में स्पाइन ट्रॉमा केयर को मिली नई मजबूती

लखनऊ। मो0ज़ाहिद। एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने उन्नत स्पाइन ट्रॉमा उपचार के क्षेत्र में …