Breaking News

राम मंदिर में चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. राम मंदिर ट्रस्ट की शिकायत पर चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी में कुछ चोर चढ़ावे से चोरी करते दिखे थे, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस पूरे मामले में यह पहली एफआईआर है।
यह एफआईआर ऐसे समय दर्ज हुई है, जब राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला गरमाया हुआ है। और विपक्ष सरकार पर लगातार हमले कर रहा है । एसआईटी ने इस मामले में शुरुआती जांच रिपोर्ट सौंपी है। अब सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी में चोरी करते दिखे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर में आठ नामजद आरोपी हैं, जबकि कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।
एफआईआर में रमाशंकर यादव (टिन्नू यादव), अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष, करुणेश और लवकुश मिश्रा का नाम शामिल है। हालांकि, इसमें चंपत राय का नाम नहीं है। बताया जा रहा है कि यह एफआईआर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि यूपी सरकार के निर्देश पर इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित अनियमितताओं और गबन के आरोप सामने आने के बाद 13 जून को सरकार ने तीन सदस्यों की एसआईटी बनाई थी।
लगातार 6 दिन तक एसआईटी ने मंदिर का दौरा किया और कई लोगों से पूछताछ करी थी। जांच के दौरान एसआईटी ने मंदिर प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मियों, ट्रस्ट से संबद्ध लोगों और अन्य संबंधित व्यक्तियों सहित पांच दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ करी। टीम ने चढ़ावे की गिनती, उसके रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और कथित अनियमितताओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी जांच करी।
एसआईटी के अध्यक्ष विजय विश्वास पंत ने बताया कि यह एक गोपनीय जांच है और फिलहाल केवल प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी गई है। उन्होंने साफ किया कि जांच अभी जारी है और कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के बाद उसे सरकार को सौंपा जाएगा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संतों पर आक्षेप सनातन धर्म का अपमान-सीएम

लखनऊ। सीएम ने कहा कि चढ़ावा प्रकरण को सरकार ने पूरी गंभीरता से लिया था, …