Breaking News
Getty Image

53 अरब डॉलर की ‘अरब योजना’ से दोबारा बनेगा गज़ा

रियाद । डोनाल्ड ट्रंप ने जो गज़ा के लिये जो अजीबो गरीब योजना बनाई थी उसको सभी एक आवाज़ में रिजेक्ट कर दिया और उसके बाद ट्रंप भी पीछे हट गये थे । अब अमेरिकी राष्ट्रपति के ‘ग़ज़ा प्लान’ के विकल्प के रूप में अरब नेताओं ने 53 अरब डॉलर की एक अलग ‘अरब योजना’ को मंज़ूरी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ग़ज़ा के पुनर्निर्माण करने के लिए ग़ज़ा को अमेरिकी अधिकार में लेने और क़रीब 20 लाख फ़लस्तीनियों को बाहर निकालने की योजना पेश की थी।
ट्रंप की इस योजना को अरब देशों ने सिरे से ख़ारिज कर दिया था। हालांकि अरब लीग के महासचिव अहम अबुल ग़ैत ने अरब प्लान की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप के प्लान का ज़िक्र नहीं किया।
उन्होंने स्वैच्छिक या ज़बरिया किसी भी तरह के विस्थापन को ख़ारिज करने के अरब पक्ष को दुहराया। मिस्र ने 91 पृष्ठों का एक विस्तृत ख़ाका पेश किया है जिसमें हरे भरे इलाक़े और बड़ी सार्वजनिक इमारतों का ख़ाका है।
ग़ौरतलब है कि अमेरिका ने ग़ज़ा को ‘मिडिल ईस्ट का रिवेरा’ यानी मध्य पूर्व की सबसे ख़ूबसूरत जगह बनाने की बात कही थी, जिसने पूरे अरब जगत और दुनिया को हैरान कर दिया था। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि क़रीब डेढ़ साल चले हमास इसराइल युद्ध के दौरान ग़ज़ा पट्टी में 90 प्रतिशत घर, इमारतें और सार्वजनिक जगहें तबाह हो चुकी हैं

 

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …