अबू आसिम आज़मी पूरे सत्र से निलंबित

मुंबई । सपा विधायक अबू आसिम आजमी के द्वारा औरंगजेब पर दिये गये बयान के मामले में महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। अबू आजमी को विधानसभा के पूरे सत्र से निलंबित कर दिया गया है। उनको निलंबित रखने का प्रस्ताव विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने रखा था।
अबू आजमी को पूरे बजट सत्र से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने औरंगजेब के बारे में बात करते हुए कहा था कि वह अत्याचारी नहीं था। पिछले दो दिन से इस मामले पर सियासत गरमाई हुई है। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान के लिए मांफी मांग ली। साथ ही उन्होंने कहा था कि वह सिर्फ वही कह रहे हैं, जो इतिहास में लिखा हुआ है। अबू आजमी की इस टिप्पणी को लेकर वह लगातार विरोधियों के निशाने पर बने हुए हैं। उनको महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित करने की मांग की गई थी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कांग्रेस निकालेगी 1 मई से ‘‘किसान नौजवान बचाओ यात्रा‘‘

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा के शासनकाल …