Breaking News
Tiger

रहमान खेड़ा के लोगों को मिली टाइगर से राहत

लखनऊ । शहजाद अहमद खान । दहशत में जी रहे रहमानखेडा के लोगों ने उस वक्त राहत की सांस ली जब उनको पता चला कि बाघ को पकड़ लिया गया । रहमान खेड़ा में घूम रहे बाघ को 90 दिन बाद वन विभाग ने रेस्क्यू कर लिया है। वन विभाग के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी 90 दिनों से बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में जुटे हुए थे । लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। बेंगलुरु से आए डॉक्टर की मदद से बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में बड़ी सफलता मिली है। उसके बाद अधिकारियों ने बाघ को गांव वालों की मदद से कब्ज़े में ले लिया ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …