Breaking News

फायर सेफ्टी को लेकर अहम इजलास

ललितपुर। सूरज राजपूत । संस्थान में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक मज़बूत एवं मुकम्मल बनाने के उद्देश्य से फायर फाइटिंग टीम की अहम बैठक प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में फायर फाइटिंग टीम के सभी सदस्यों ने शिरकत की और संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायज़ा लिया।
बैठक के दौरान अग्नि सुरक्षा संबंधी एनओसी का परीक्षण एवं सत्यापन किया गया। वहीं संस्थान में स्थापित सभी अग्निशमन सिलेंडरों की उपलब्धता, क्रियाशीलता तथा उनकी वैधता (एक्सपायरी) की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
इजलास में कर्मचारियों के लिए नियमित फायर सेफ्टी ट्रेनिंग आयोजित किए जाने पर विशेष ज़ोर दिया गया, ताकि किसी भी आपातकालीन हालात में त्वरित, प्रभावी एवं व्यवस्थित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही सभी फायर एग्जिट मार्गों को हर समय अवरोध-मुक्त रखने, सुरक्षा निर्देशों तथा आपातकालीन संपर्क नंबरों को प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में किसी भी अग्निकांड अथवा आपदा की स्थिति में कर्मचारियों की जिम्मेदारियों, कर्तव्यों एवं आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत आयोजित फायर मॉक ड्रिल में सुरक्षित निकासी (इवैक्यूएशन), आग बुझाने की तकनीक तथा विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के सही एवं प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। उपस्थित कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों में फ़ौरन और मुस्तैदी से प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
बैठक के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला ने कहा कि संस्थान में सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नियमित निरीक्षण, सतत प्रशिक्षण एवं अग्नि सुरक्षा मानकों के शत-प्रतिशत अनुपालन पर बल देते हुए सभी सदस्यों से सुरक्षित, संरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त वातावरण बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राहुल गाँधी के मिशन जितनी आबादी, उतना हक़ को लेकर कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *