Breaking News

देश के लिए शहीद होने वाले कैप्टन आयुष यादव को केशव मौर्या ने दी श्रद्धांजलि

कानपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज जनपद कानपुर नगर के अपने भ्रमण के दौरान देश की रक्षा में अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले अमर शहीद कैप्टन आयुष यादव जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों और देश के प्रति उनके सर्वाेच्च बलिदान को नमन किया।
शहीद कैप्टन आयुष यादव जी को नमन करने के उपरान्त, उप मुख्यमंत्री जी ने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और स्वयं एक पौधा रोपित किया।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी आह्वान पर शुरू किया गया एक पेड़ माँ के नाम अभियान आज महज एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का एक सशक्त जनआंदोलन बन चुका है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कानून के छात्रों ने जाना न्याय की असली प्रक्रिया

झाँसी। राशिद पठान। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाँसी के तत्वावधान में चल रहे समर एकेडमिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *