Breaking News
रुख्सार हसन (बीच में )जीत की बधाई लेती हुई

लखनऊ की बेटी ने लंदन में चुनाव जीतकर नाम रोशन किया

लंदन । तारिक़ खान । लखनऊ में पली बढ़ी और प्रारंभिक शिक्षा हासिल करके 13 साल पहले लंदन गई भारतीय मूल की रुख्सार हसन असकरी ने लंदन के सटन सीट से काउंसलर के पद पर जीत दर्ज करी है । रुख्सार हसन असकरी ने लामार्टनियर कालेज से इंटर की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास करी थी । रुख्सार पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे रहती थी । उन्होने स्विमिंग कम्पीटशन में भी जीत दर्ज करी थी।

अपने बच्चे के साथ प्रचार करती हुई रुख्सार

रुख्सार के पिता की मृत्यु जल्दी हो जाने के कारण उनका पालन पोषण ज्यादातर ननिहाल में हुआ। रख्सार हसन के नाना स्व0 मिर्जा जलालुद्वीन हैदर कशमीरी मोहल्ले के दरगाह क्षेत्र के रहने वाले थे और जाने माने समाजसेवी व पॉलीटेक्निक टीचर भी थे । रुख्सार के मामू डा0एस0एच0रिज़वी जो लखनऊ में रहते हैं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रुख्सार पढ़ाई में हमेशा से तेज़ रहीं हैं । उन्होंने लंदन से बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त करी और वहीं की लॉ फर्म में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डा0रिज़्ावी के अनुसार रुख्सार ने करीब डेढ़ साल पहले लोगों की रिक्वेस्ट में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ज्वाईन करी थी ।
रुख्सार पार्टी ज्वाईन करने के बाद से लगातार सोशल वर्क करती रहीं हैं और समाज के मुद्दों को उठाती रहीं है । समाज के सभी वर्गो के लिए लगातार काम करते रहने के कारण ही उनको पार्टी ने टिकट देकर अपना उम्मीदवार बनाया । उसके बाद उन्होंने पार्टी की ओर से काउंसलर के चुनाव में ‘‘सटन वार्ड‘‘ सीट से चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से जीत दर्ज करी ।

 

पार्टी मीटिंग में भाग लेती हुई रुख्सार

रुख्सार हसन को कुल 1593 वोट मिले वहीं दूसरे नंबर पर ‘‘दि ग्रीन पार्टी‘‘ के ग्रेग पीटर को 448 वोट ही मिल सके इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रुख्सार हसन को क्षेत्र की जनता कितना प्यार करती है ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोहर्रम से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कर्बला घाट का जायज़ा लिया

ललितपुर। सूरज राजपूत । मोहर्रम के मौके पर जिले में अमन-ओ-अमान और कानून व्यवस्था को …