Breaking News

झांसी में 10 हजार की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी और सिपाही रंगे हाथ गिरफ्तार

झांसी। राशिद पठान। शहर कोतवाली क्षेत्र की बड़ागांव गेट चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी ओमकार और सिपाही शशांक त्रिपाठी को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों ने किराना व्यापारी संजय राय का नाम एक मुकदमे से निकालने के एवज में 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी पहले ही तीन किस्तों में रिश्वत की रकम ले चुके थे। सोमवार को चौथी किस्त के रूप में 10 हजार रुपये लेते समय एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कटेरा पुलिस का अवैध खनन पर शिकंजा, बालू से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा

झांसी। राशिद पठान। थाना प्रभारी अमीराम सिंह के नेतृत्व में कटेरा पुलिस ने अवैध खनन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *