“शाहजहांपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा”

शाहजहांपुर । अभिनव गुप्ता । शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में शुक्रवार को साइकिल सवार को बचाने के चक्कर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना ने बताया कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव भौती के रहने वाले तुलसी कश्यप अपने परिवार व गांव बालो को ट्रैक्टर ट्राली में बैठाकर गंगा स्नान करने ढाईघाट जा रहे थे। मिर्जापुर – ढाईघाट रोड पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।
मीना ने बताया कि घटना में सुरेश कुमार (40) की ट्राली के पहिए से दबाकर मौके पर ही मौत हो गई। महिलाओं और बच्चों सहित 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अच्छा मुसलमान ही नहीं, अच्छा नागरिक बनाना भी मकसद- मौलाना काब रशीदी

लखनऊ। करंट मीडिया । बदलते दौर के साथ मदरसों में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और …