Breaking News

“राहुल गांधी को अवमानना के मामले में मिली बेल “

बेंगलुरु। बेंगलुरु के एक स्पेशल कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अवमानना के एक मामले में जमानत दे दी है। ये मामला बीजेपी की कर्नाटक इकाई ने दर्ज कराया था। पार्टी ने कांग्रेस की ओर से 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले अखबारों को दिए गए उन विज्ञापनों के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिनमें उसे भ्रष्ट कहा गया था।
इससे पहले इसी केस में कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को 1 जून को जमानत मिल चुकी थी. राहुल गांधी इस केस में चैथे ऐसे व्यक्ति थे जिनके खिलाफ बीजेपी ने अवमानना का मामला दर्ज किया था।
राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी, डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। बीजेपी की शिकायत में कहा गया था कि कांग्रेस ने बीजेपी पर ये आरोप लगाया था कि इसके नेताओं ने सीएम पद पर नियुक्ति के लिए 2500 करोड़ रुपये और मंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपये की कीमत तय कर दी थी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …