Breaking News

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर सेवा और समर्पण को सलाम

झांसी। राशिद पठान। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर देशभर में उन नर्सों को सम्मान दिया गया, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटी रहती हैं। सफेद ड्रेस में नजर आने वाली ये नर्सें सिर्फ इलाज का हिस्सा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी मानी जाती हैं।

किसी मरीज की रातभर देखभाल करना हो या इमरजेंसी वार्ड में लगातार कई घंटों तक ड्यूटी निभानी हो, नर्सें हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाती हैं। कई बार अपने परिवार और बच्चों से दूर रहकर भी वे मरीजों की जिंदगी को प्राथमिकता देती हैं।
नर्सों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान कई भावनात्मक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन मरीज की मुस्कान और स्वस्थ होकर घर लौटना ही उनके लिए सबसे बड़ा सुकून होता है।
तन-मन से जब रोगी टूटे, हौसला नर्स बढ़ाती दुख तो खुद के बहुत होते हैं लेकिन सेवा में जुट जाती हैं ये पंक्तियां नर्सों के जीवन को पूरी तरह बयान करती हैं समाज और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर लोगों ने इन “सेवा की देवियों” को सलाम किया।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोहर्रम से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कर्बला घाट का जायज़ा लिया

ललितपुर। सूरज राजपूत । मोहर्रम के मौके पर जिले में अमन-ओ-अमान और कानून व्यवस्था को …