Breaking News

IGRS में झांसी रेंज का दबदबा, लगातार चौथी बार प्रदेश में नंबर-1

झांसी। राशिद पठान। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में झांसी परिक्षेत्र ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में लगातार चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अप्रैल 2026 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में झांसी रेंज ने शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर यह उपलब्धि हासिल करी।
पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि के निर्देशन में रेंज के सभी जनपदों ने भी बेहतरीन कार्य किया। जनपद झांसी और जालौन ने लगातार चौथी बार तथा ललितपुर ने लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर रेंज का गौरव बढ़ाया।
आईजी महोदय ने इस उपलब्धि पर प्रभारी IGRS/CCTNS उपनिरीक्षक राजेश सिंह, रेंज कोऑर्डिनेटर विमल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रियंका गुप्ता को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया
आईजी ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए कि IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन में पुलिस की निष्पक्ष एवं विश्वसनीय छवि बनी रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोहर्रम से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कर्बला घाट का जायज़ा लिया

ललितपुर। सूरज राजपूत । मोहर्रम के मौके पर जिले में अमन-ओ-अमान और कानून व्यवस्था को …