चेन्नई । टीवीके यानी तमिलगा वेट्री कड़गम के नेता विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया । कई दिनों से चल रही खींचतान के बाद विजय ने विजय हासिल कर ली और तमिलनाडू के मुख्यमंत्री बन गए। मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद अपने पहले भाषण और पहले ही दिन की गतिविधियों के ज़रिए कई तरह के राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है ।

विजय का पहला भाषण एक बहुआयामी राजनीतिक बयान था। इसमें सरकारी योजनाओं की घोषणाओं से लेकर पिछली सरकार की वित्तीय स्थिति की आलोचना, धर्मनिरपेक्षता, अल्पसंख्यकों से किए गए वादे और गठबंधन की राजनीति पर रोशनी डाली गई।
साथ ही मैं एक आम आदमी हूं वाले नज़रिए के साथ, इसमें एक भावनात्मक अपील भी थी। भाषण के अलावा, उनके पहले दिन के कामों को भी राजनीतिक प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद, विजय अपने आधिकारिक काम को शुरू करने के लिए सचिवालय गए और बाद में पेरियार स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की विजय ने लगभग साठ सालों तक डीएमके और एआईएडीएमके के शासन में रहे तमिलनाडु के राजनीतिक वर्चस्व को तोड़ा है।
Current Media