Breaking News

स्वस्थ होकर फिर सक्रिय हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद आज पुनः सक्रिय राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में लौटने पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। स्वास्थ्य लाभ के उपरांत अजय राय ने अपने दिन की शुरुआत राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित प्रसिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की, जहां उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
विधि-विधान से दर्शन-पूजन करने के पश्चात अजय राय प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। लंबे समय बाद अपने प्रदेश अध्यक्ष को स्वस्थ एवं सक्रिय देखकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठन की गतिविधियों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई।
अजय राय ने बीमारी के दौरान निरंतर शुभकामनाएं, दुआएं और प्रार्थनाएं करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के स्नेह और आशीर्वाद ने उन्हें नई ऊर्जा और आत्मबल प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, अल्पसंख्यकों एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाती रहेगी और जनहित की लड़ाई निरंतर जारी रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करें। श्री राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के विश्वास को मजबूत करने तथा प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय होने को लेकर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

 

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोहर्रम से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कर्बला घाट का जायज़ा लिया

ललितपुर। सूरज राजपूत । मोहर्रम के मौके पर जिले में अमन-ओ-अमान और कानून व्यवस्था को …