Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस ने 40 लाख के 171 मोबाइल फोन मालिकों को किए सुपुर्द

शाहजहाँपुर । मो0आफाक। जनपद शाहजहाँपुर में सर्विलांस सेल और एसओजी टीम ने एक बार फिर शानदार काम करते हुए आम जनता का भरोसा जीत लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस टीम ने कुल 171 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। कई लोगों ने भावुक होकर शाहजहाँपुर पुलिस की सराहना की और धन्यवाद दिया।
यह सफलता सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के विभिन्न थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क के संयुक्त प्रयास का नतीजा है। गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतें ऑनलाइन पोर्टल और पुलिस कार्यालय के माध्यम से प्राप्त होने के बाद लगातार मॉनिटरिंग कर इन फोन को ट्रैक किया गया और सफलतापूर्वक बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो तुरंत ब्म्प्त् पोर्टल पर जाकर उसे ब्लॉक कराएं और नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। इससे मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सकता है और उसकी बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।
शाहजहाँपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने न सिर्फ लोगों का खोया सामान वापस दिलाया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि तकनीक और सतर्कता के साथ पुलिस हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अत्याधुनिक ओ-आर्म तकनीक से एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में स्पाइन ट्रॉमा केयर को मिली नई मजबूती

लखनऊ। मो0ज़ाहिद। एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने उन्नत स्पाइन ट्रॉमा उपचार के क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *