Breaking News

कुछ पुलिस अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे थे – अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में मुज़फ़्फ़रनगर के ककरौली इलाक़े में एक पुलिसकर्मी को एक मतदाता पर पिस्तौल ताने हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि कुछ पुलिस अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे थे ।
अखिलेश यादव के मुताबिक़, पुलिस अधिकारी मतदाताओं को धमका रहे थे और उनपर हाथ भी उठा रहे थे। पुलिस अधिकारी मतदाताओं को लाठी से मारने की धमकी भी दे रहे थे। अखिलेश यादव ने मांग की है कि ऐसे पुलिस अधिकारियों को चिह्नित किया जाए और उनको तत्काल निलंबित किया जाए ।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा का कहना है कि इस मामले में पांच अधिकारियों पर कर्रवाई करते हुए उनको निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में दो अधिकारी मुज़फ़्फ़रनगर, दो अधिकारी कानपुर और एक अधिकारी मुरादाबाद के हैं।
चुनाव अधिकारी का कहना है कि आयोग की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। वायरल वीडियो पर मुज़फ़्फ़रनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बयान दिया है। मुज़फ़्फ़रनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह का कहना है, “जनपद मीरापुर विधानसभा के े उपचुनाव में थाना ककरौली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक इंस्पेक्टर जो कि थानाध्यक्ष ककरौली हैं, वह दंगा नियंत्रण कर रहे ह।ं. ये वीडियो आधी है और इसको एक साजिश के तहत वायरल किया जा रहा है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …