Breaking News

झांसी में मां काली मेला महोत्सव में बढ़ा तनाव

झाँसी । मुबारक अली । झाँसी में मां काली मेला महोत्सव में जहां धार्मिक आयोजन के दौरान जमकर हंगामा हुआ है। मामला थाना टोडी फतेहपुर क्षेत्र का है, जहां मां काली मेला महोत्सव में तनाव का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि मां काली मेला महोत्सव के दौरान निकल रही कलश यात्रा को कुछ लोगों द्वारा जय भीम के नारों के साथ रोक दिया गया। आरोप है कि इस दौरान झूला संचालकों के साथ मारपीट की गई और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज भी की गई।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके साथ न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि धार्मिक यात्रा में भी बाधा डालने की कोशिश की गई। न्याय की मांग को लेकर आज पीड़ित झाँसी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित पक्ष के अनुसार हम लोग शांतिपूर्वक यात्रा निकाल रहे थे, तभी कुछ लोगों ने आकर रोक दिया और मारपीट शुरू कर दी। हम न्याय चाहते हैं।
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या पीड़ितों को न्याय मिल पाता है या नहीं। फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच की बात कही जा रही है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अमेरिका ने ईरान पर बातचीत के बीच हमले शुरु किये

करंट मीडिया। दुनिया के शायद दो ही ऐसे देश हैं जिनकी बातों में हमेशा विरोधाभास …