Breaking News

सरकार चर्चा ना करवाकर संसद का अपमान कर रही है – अधीर रंजन चैधरी

नई दिल्ली । कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार का अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा ना करवाना और सदन में नए बिल पेश करना संसद का अपमान है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चैधरी ने कहा कि सरकार को पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करवानी चाहिए। उन्होंने एनडीए के सांसदों से हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करने और वहां की स्थिति को खुद समझने की भी अपील की। मणिपुर में हिंसा को लेकर संसद में गतिरोध और विपक्ष की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में बयान देने की मांग के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था- ‘‘इस मामले पर मैं संसद में जवाब देने के लिए तैयार हूं। इस पेशकश को खारिज करते हुए विपक्ष सदन में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया। मीडिया से बात करते हुए चैधरी ने कहा, “हम सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं और इस पर लोकसभा में चर्चा शुरू होनी चाहिए. हमें सदन में किसी भी अन्य बिल पर चर्चा करने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा सबसे पहले होनी चाहिए। “अविश्वास प्रस्ताव का अपना महत्व है और अगर सरकार उस पर बहस ना करके सभी तरह के बिल ला रही है, तो मुझे लगता है कि यह संसद का अपमान है। कांग्रेस सांसद ने सरकार पर अविश्वास प्रस्ताव के महत्व को कमजोर करने और लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अलीगढ़ में दारा शिकोह पर पुस्तक का भव्य विमोचन गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने पर जोर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुल्तान जहां मंज़िल …