गुलबर्ग सोसायटी के इंसाफ़ के लिए लड़ने वाली ज़किया जाफ़री अब नहीं रही

गुजरात। ज़किया जाफरी का नाम आते ही लोगों के ज़हन में पूरे सिस्टम से लड़ने वाली निडर महिला का ख्याल आ जाता ह। साल 2002 के गुजरात दंगों में मारे गए पूर्व कांग्रेस सांसद एहसान जाफ़री की पत्नी ज़किया जाफ़री का निधन हो गया है। 2002 के दंगों में गुलबर्ग सोसाइटी हत्याकांड में अहसान जाफ़री सहित 69 लोग मारे गए थे। ज़किया जाफ़री के बेटे तनवीर ने मां के निधन की पुष्टि की है।
तनवीर ने बताया, “वो मेरी बहन के साथ रहने के लिए सूरत से अहमदाबाद आ चुकी थीं। वो उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रही थीं। हालांकि, शनिवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टर को घर बुलाया गया था. सुबह साढ़े ग्यारह बजे डॉक्टर ने उनको मृत घोषित किया. उनकी अंतिम क्रिया अहमदाबाद में होगी।
ज़किया जाफ़री ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 63 लोगों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी का गठन किया था।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रहीमाबाद कस्बा चौकी का एडीसीपी ने किया उद्घाटन

करेंट मीडिया न्यूज़ मलिहाबाद मलिहाबाद। शहज़ाद अहमद खान। लखनऊ के रहीमाबाद कस्बे की नवनिर्मित पुलिस …