शाहजहांपुर। मुबारक अली । कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रहीश अहमद उर्फ गुड्डू चौबा, निवासी हयातपुरा के रूप में हुई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कान्हा गौशाला के पास ट्यूबवेल के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध तमंचे के साथ मौजूद है। प्रदीप कुमार राय प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल सुकान्त सागर और अजय शर्मा शामिल रहे।
Current Media 