बरेली। गाँधी-अम्बेडकर संवाद यात्रा के दूसरे चरण का आरम्भ 2 अक्टूबर को मुरादाबाद के विभिन्न स्थानों पर संवाद कार्यक्रमों से शुरू हुआ। यात्रा संभल, बदायूं होती हुई 5 अक्टूबर को बरेली पहुँची। यात्रा में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम, प्रदेश प्रवक्ता तमजीद अहमद, बिहार के युवा नेता जसीम खान, जेएनयू छात्र नेता मो कैफ,हाशिम अली और कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेता शामिल हैं। यात्रा विभिन्न मुहल्लों में ग़ैर कांग्रेस 20-20 लोगों के समूह में गांधी और अंबेडकर के विचारों पर चर्चा कर रही है।
संवाद कार्यक्रमों में यात्रा के दस सूत्री मांगों पर विस्तार से विचार किया जा रहा है। लोगों को अपने क़स्बों और शहरों में सच्चर कमेटी के 20 साल पूरे होने पर 30 नवंबर को गोष्ठियों के आयोजन की अपील भी की जा रही है।

Current Media