रहीमाबाद में आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत, गार्ड की मौके पर मौत

करंट मीडिया न्यूज
रहीमाबाद/लखनऊ। शहज़ाद अहमद खान । रहीमाबाद थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में सीएचसी में तैनात गार्ड की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।
मलिहाबाद थाना क्षेत्र के कुंडरा ग्राम निवासी विनय 45 वर्ष पुत्र राम भरोसे निवासी कुंडरा सीएचसी काकोरी में प्राइवेट गार्ड के रूप में कार्यरत थे। वह किसी काम से अपनी सीडी-डॉन बाइक यूपी 32 सीसी 0794 से रहीमाबाद जा रहे थे। जब वो भावा खेड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्प्लेंडर बाइक यूपी 32 पीएस 9609 ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनय सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुँची रहीमाबाद पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के परिवार में पत्नी शर्मा देवी, माँ रामा वती, और चार बच्चे दीपिका 14 वर्ष, काजल 10 वर्ष, विक्रांत 6 वर्ष, विराट 2 वर्ष का है जिनका रो रोकर बुरा हाल है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …