Breaking News
मृतक दीपक कुमार

सीने में दर्द होने से इलाज के दौरान सिपाही की मौत

करेंट मीडिया न्यूज
मलिहाबाद। शहज़ाद अहमद खान । किराये के मकान में रह रहे सिपाही को अचानक सीने में दर्द होने लगा। जो इलाज कराने के लिये सीएचसी पहुंचा। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। माल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
आगरा जनपद के ईदगाह बस स्टैण्ड निवासी दीपक कुमार (36) ने अपनी बुआ की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर नौकरी पाई थी। जो डायल 112 में थाना रहीमाबाद में तैनात था। दीपक कुमार थाना माल के कस्बा में एक किराये पर कमरा लेकर नौकरी करता था। मंगलवार तड़के सिपाही के सीने में दर्द होने लगा जिसके बाद वह स्वयं अपनी बाइक से इलाज कराने के लिये नजदीकी माल सीएचसी पहुंचा। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। सिपाही की मौत की खबर पाकर माल पुलिस मौके पर पहुंची। माल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक सिपाही के परिवार में उसकी बूढ़ी माँ सावित्री देवी, भाई राहुल व एक बहन पूनम है। दोनों विवाहित है। जबकि मृतक सिपाही दीपक ने खुद अपनी शादी नहीं की थी। मृतक सिपाही दीपक के भाई राहुल ने बताया कि मृतक आश्रित पर बुआ नभ कुमारी शरण की जगह पर नौकरी पाई थी। मृतक सिपाही दीपक कि खबर पाकर पुलिस विभाग सहित मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …