Breaking News

एसपी का पुवायां थाने पर औचक निरीक्षण

शाहजहाँपुर । मो0आफाक। जनपद शाहजहाँपुर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने थाना पुवायां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक, शौचालय, पेयजल व्यवस्था समेत हर व्यवस्था को बारीकी से परखा गया और सुधार के निर्देश दिए गए।
कार्यालय अभिलेखों की जांच में अपराध रजिस्टर, जीडी, बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर, टॉप-10 अपराधियों की सूची और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। एसपी ने साफ कहा कि लंबित विवेचनाओं का जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए।
महिला हेल्प डेस्क पर विशेष फोकस करते हुए महिला शिकायतों के त्वरित, संवेदनशील और गोपनीय निस्तारण के निर्देश दिए गए। महिला आरक्षियों को महिला अपराधों से जुड़े मामलों में सही प्रक्रिया अपनाने और पीड़ितों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखने की सीख दी गई। सीसीटीएनएस, मालखाना, शस्त्रागार और बंदीगृह का भी निरीक्षण किया गया। डाटा अपडेट, शस्त्रों की देखरेख और बंदियों की सुरक्षा को लेकर किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झांसी में मां काली मेला महोत्सव में बढ़ा तनाव

झाँसी । मुबारक अली । झाँसी में मां काली मेला महोत्सव में जहां धार्मिक आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *