झाँसी । राशिद पठान। आर.पी.एफ.मित्र योजना समिति उ.म.रे. झाँसी के तत्वावधान में श्री विवेकानंद नारायण वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल उ.म.रे. झाँसी के निर्देश पर एवं श्री कृष्णा नंद तिवारी सहायक सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल उ.म.रे. झाँसी के निर्देशानुसार आर.पी.एफ.थाना परिसर पोस्ट झाँसी रेलवे स्टेशन पर संगोष्ठी विकास पंचौली प्रभारी निरीक्षक आर.पी.एफ. के मुख्य संयोजन में सम्पन की गयी व वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर यात्री जन जागरूकता अभियान सीमा तिवारी डारेक्टर झाँसी रेलवे स्टेशन के मुख्य आतिथ्य में चलाया गया ।

स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म पर यात्री जागरूकता पत्रक वितरित किए गए और यात्री को स्वच्छता एवं जहरखुरानी के लिए जागरूक किया गया। साथ ही यात्रियों को पम्पलेट वितरण कर सभी यात्री गणों सहित विशेष रूप से दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों को जहर-खुरानी के प्रति जागरूकता बरतने, ट्रेन में स्वच्छता बनाए रखने, यात्रा के दौरान अपने लगेज को सीट के नीचे चौन से बांध कर रखने, संदिग्ध वस्तुओं को न छूने तथा इसकी सूचना आरपीएफ / जीआरपी को देने, महिला एवं विकलांग कोच में अनाधिकृत यात्रा न करने, किसी अनजान व्यक्ति की भावनात्मक बातों में ना आकर किसी भी वस्तु को ग्रहण न करने, खाने पीने की चीज केवल अधिकृत वेंडर से ही क्रय करने हेतु जागरुकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सियारामशरण चतुर्वेदी, दीपचंद्र, डॉ.शील कुमार कोपरा, डॉ.प्रदीप श्रीवास्तव, इन्द्ररपाल सिंह खनूजा, अम्बिका श्रीवास्तव, प्रदीप राय, शाकिर खान, राशिद पठान, जुगुल किशोर कुशवाहा, जगमोहन बड़ोनिया, प्रकाश मिश्रा सहित समिति सदस्य व रेलवे सुरक्षा बल प्रशासन की ओर से उमा यादव उप निरीक्षक, वी.डी. सैनी सहायक उप निरीक्षक, चंदन सिंह हेड कॉन्स्टेबल, विकास व्यास कॉन्स्टेबल, योगेंद्र खरे कॉन्स्टेबल, आलोक त्रिपाठी कॉन्स्टेबल आदि उपस्थित रहे व संचालन पं.सियारामशरण चतुर्वेदी सचिव-आर.पी.एफ.मित्र योजना समिति उ.म.रे. झाँसी ने किया। अंत मे आभार ज्ञापन संदीप साहू नगरा ने किया।
Current Media