Breaking News

झाँसी पुलिस ने किया सट्टा गैंग का भंडाफोड़

झाँसी। राशिद पठान। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रेमनगर पुलिस ने आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलने व खिलाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 80 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें सट्टा संचालन से जुड़ी वेबसाइट सक्रिय पाई गई ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल गौतम (32 वर्ष) निवासी नैनागढ़ नगरा और जयपाल राजपूत (33 वर्ष) निवासी थाना रक्सा क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के मोबाइल में ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म पर आईपीएल मैच के दौरान ट्रांजेक्शन चल रहे थे, साथ ही उनके वॉलेट में करीब 44.66 लाख रुपये के चिप्स/कॉइन्स भी मौजूद थे
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राम मंदिर में चोरी के मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए-अजय राय

लखनऊ/अयोध्या। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय लखनऊ से चलकर अयोध्या पहुंचे, जहां श्री …